रीज़नल ऑफिस की रिपोर्टिंग के लिए आई कॉल खत्म होने पर मैंने मॉनिटर की घड़ी की तरफ नजर डाली। कॉल कोई आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली थी। कॉल आने से पहले जिस बैलेंस शीट की एनालिसिस मै कर रहा था उसमें कहाँ तक पहुंचा था ये भूल चुका था। मैंने फिर से सामने खुली शीट के नंबर्स की ओर नजर डाली तभी बेहद विनम्र सा स्वर सुनाई पड़ा । मैंने नजर उठाई तो सामने एक युवक को खड़ा पाया। हाथ में डॉकयुमेंट फोंल्डर लिए चेहरे पर विनम्रता और अधीरता दोनों साथ नजर आ रही थी। मैंने उसकी विनम्रता का सम्मान किया
- हाँ बताइये !
उसने सलीकेदार अँग्रेजी में बताया कि उसे फ़ंड ट्रान्सफर करना था और ये बहुत अर्जेंट था। मेरी आदत है कि अगर सामने वाला हिन्दी समझ सकता है तो मै हिन्दी ही बोलता हूँ भले ही वो कोई और भाषा बोल रहा हो। मैने उसे समझाया कि वो बाहर फ्रंट काउंटर पार जा कर आवश्यक फॉर्म भरकर दे दे ।
- बेटा बाहर मैडम ने ये फॉर्म दिया था हम लोगों को समझ में नही आ रहा था अगर आप थोड़ा हेल्प कर दें तो ..
अब मैंने उनके बगल में खड़े बुजुर्गवार की तरफ ध्यान दिया । चेहरा जाना-पहचाना सा लगा । मुझे चेहरे बहुत जल्दी भूलते हैं। मैंने याद करने की कोशिश की । ओह पिछले हफ्ते इनको पेंशन लोन दिया था। अब युवक का भी चेहरा याद आ गया । ऋण विभाग से एक बार जुड़ चुके ग्राहक अपने सभी कामों के लिए ऋण विभाग ही आते हैं भले ही वो किसी भी विभाग से जुड़ा काम हो। मैंने उनके हाथ से फॉर्म ले लिया
- देखिये यहाँ अपना खाता नंबर डालिए , यहाँ रकम, यहाँ जिसको पैसा जाना है उसके बैंक का नाम , खाता नंबर और आईएफ़एससी और नाम भर दीजिये और उसी काउंटर पर जमा कर दीजिये । कोई परेशानी हो तो मुझे बताइएगा ।
-दरअसल मेरे बेटे का TCS और एल&टी में चयन हो गया है । उसी के लिए कुछ पैसे भेजना था।
"ओह बधाई हो" मैंने युवक की तरफ देखते हुए कहा। उसका चेहरा चमक रहा था। शानदार शुरुआत है करियर की मैंने मुस्कुरा कर कहा । अब वो थोड़ा सहज था।
- थैंक यू सर ।
उसकी अँग्रेजी जारी रही अब उसने बताया कि रजिस्ट्रेशन फाइनल करने के लिए दोनों कंपनियों में कोई नौ हजार रूपये की राशि फ़ंड ट्रान्सफर से भेजनी आज ही भेजनी है । आज फ़ंड ट्रान्सफर न होने पर रजिस्ट्रेशन नही हो पाएगा।
- अरे तो पहले ही कर देना था न आखिरी समय के लिए ये सब चीजें नही रखनी चाहिए।
- सर ई मेल आज ही आया है न
मुझे हैरानी हुई । ये बड़ी कंपनियाँ किस दुनिया में रहती हैं । अभी बैंक में नेटवर्क ही चला जाय , जो बेहद आम बात है , तो किसी का कैरियर .. खैर
- आप यहाँ बैठ कर फॉर्म भर लीजिये मै करवा देता हूँ।
दोनों सामने बैठ कर फॉर्म भरने लगे। युवक कभी फॉर्म को देखता कभी अपने पास एक कागज , जो संभवत: उसका नियुक्ति पत्र था। उसे कुछ समझ में नही आ रहा था शायद ।
- क्या हुआ ?
- सर इसमें खाता नंबर कहाँ लिखा है?
अब वो भी हिन्दी में बोलने लगा । मैंने लेटर ले लिया । ये TCS का लेटर पैड सा लग रहा था। कांटैक्ट नंबर पर अटका । मोबाइल नंबर ! TCS ने अपने लेटर पैड में लैंड्लाइन नंबर नही दिया है और ईमेल एड्रैस किसी tatamotorsltd.com पर होस्टेड था । मैंने आगे लेटर पढ़ा । आकर्षक इन हैंड सैलरी और सुविधाएं इत्यादि लेकिन ये क्या रू 9537/- की राशि जमा करने के लिए कोई लिंक नही कोई खाता नंबर नही बस फिर से एक मोबाइल नंबर और नाम।
- ये अजीब है । बड़ी कंपनिया आमतौर पर पेमेंट गेटवे पसंद करती हैं और ये मोबाइल नंबर दे रहे हैं।
- आजकल मोबाइल पेमेंट अधिक पोपुलर है। युवक ने सुझाव दिया
मुझे अबतक यकीन हो चुका था कि ये लेटर फर्जी है। इस बेचारे को पता चलेगा तो इसपर क्या बीतेगी मैंने सोचा ।
- इस नंबर पर फोन करके खाता नंबर मांगो मैंने युवक को सुझाया । उसने फोन किया । अब वो फिर से अँग्रेजी में बोल रहा था। कई बार व्यस्त रहने के बाद अंत में फोन लगा। उसने बताया कि उन्होने नाम , पता और बैच नंबर टेक्स्ट करने को कहा है। जो उसने कर दिया । इस बीच मैंने उनसे एल&टी वाला पत्र भी मांगा। उसकी भाषा भी वैसे ही थी। मेरे ये कहने पर कि मुझे ये फर्जी लग रहा है वो अविश्वास से भर गया। उसके चेहरे से लग रहा था कि उसे यह बात बिलकुल पसंद नही आई थी।
- ये देखिये ट्रू कालर भी दिखा रहा है ये टीसीएस रिक्रुटमेन्ट का नंबर है।
मुझे पता था कि ये ट्रू कालर की सीमाएं बताने का समय है । मैंने उससे उसके पिता जी का मोबाइल नंबर पूछा । फिर मैंने उसे कहा कि उनका नंबर अपनी फोनबुक से हटा दे। और फिर ट्रू कालर पर उनका नंबर देखे । अब वो हैरान था। मैंने अपना मोबाइल उसे दिखाया और ट्रू कालर की कार्यशैली बताई ।
थोड़ी देर बाद उसके पास फोन आया और उन्होने बताया कि उसका नाम एचआर सेक्शन में अप्रूवल के लिए भेजा है वो इंटरनेट बैंकिंग लॉग इन करके बैठे। जब उसने बताया कि उसके पास इन्टरनेट बैंकिंग नही है और वो इस बैंक में फ़ंड ट्रान्सफर के लिए आया है तो उधर से कहा गया कि अभी उसे इसी बैंक का खाता नंबर दिया जा रहा है वो फॉर्म भर के लाइन में खड़ा हो जाय । अब शायद उसे मुझ पर कुछ भरोसा आ रहा था। करीब 15 मिनट बाद फिर से फोन आया । इसबार युवक ने कहा कि अब उसके आगे लाइन में सिर्फ दो लोग हैं । उधर से कहा गया कि वो वेट करे अभी उसके पास खाता नंबर टेक्स्ट मैसेज से आ रहा है।
बताया गया खाता नंबर मुरादाबाद की किसी पूजा सिंह का था। मैंने खाता नंबर देखा तो पता चला कि चार महीने पहले खुले इस खाते में देश के कोने कोने से पैसे ट्रान्सफर से आते हैं और मिनटों में एटीएम से निकाल लिए जाते हैं। तथाकथित टीसीएस वाले सज्जन ने उस युवक को बताया कि कंपनी के खाते में करोड़ों के ट्रैंज़ैक्शन होते हैं इसलिए फ़ाइनेंस सेक्शन की हैड का खाता नंबर दिया जाता है जिससे हर कंडीडेट का रिकार्ड सही से रहे।
जब उस युवक ने एल &टी के नंबर पर बात की तो उसे वहाँ भी यही प्रक्रिया पता चली।
कुछ घंटे पहले जिसके चेहरे पर दो-दो नौकरियों की चमक थी अब उसके चेहरे पर उदासी आ चुकी थी । राहत की बात तो बस ये थी कि उसके पैसे लुटने से बच गए।
उनके जाने के बाद मैंने दुबारा मॉनिटर पर नजर डाली । पूजा सिंह के खाते के क्रेडिट्स के चेहरे और उन चेहरों की बेचारगी मेरे दिमाग में देर तक घूमती रही

Comments
Post a Comment